{"_id":"65b55050f92221d00c04b7e9","slug":"mass-wedding-ceremony-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103304-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक विवाह समारोह : एक-दूजे के हुए 179 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक विवाह समारोह : एक-दूजे के हुए 179 जोड़े
Sun, 28 Jan 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। जहां 179 जोडों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इकौना के सीताद्वार मंदिर परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, ब्लाॅक प्रमुख मिथिलेश पांडेय व गिलौला प्रमुख पूजा देवी की उपस्थिति में 76 जोड़ों ने साथ जीने मरने का संकल्प लिया। इकौना विकास क्षेत्र व नगर पंचायत के 51 जोड़ों व गिलौला के 25 जोड़ों का विवाह हुआ। इस मौके पर आशुतोष पांडे ,बिन्नू तिवारी, सुधाकर मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, विवेक सिंह सहित वर-वधु पक्ष के सैकड़ों लोग व समाज कल्याण अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सिरसिया में 35, हरिहरपुररानी में 24 जोड़ो का विवाह हुआ। जबकि जमुनहा ब्लाॅक परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा की उपस्थिति में 35 जोड़ो ने एक-दूसरे का हाथ थामा। इनमें से बीस ने हिंदू, दस ने मुस्लिम व पांच ने बौद्धिक रीति रिवाज से विवाह किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनके सुखमय जीवन की कामना की।