फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mass movement will run for the end of TB

टीबी के खात्मे के लिए चलेगा जन आंदोलन

Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mass movement will run for the end of TB
श्रावस्ती। देश को टीबी (क्षयरोग) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2025 तक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी को लेकर जिले में टीबी के खात्मे के लिए जनांदोलन शुरू किया जा रहा है। इस जनांदोलन के माध्यम से ही सूबे में क्षय उन्मूलन अभियान को गति दी जाएगी। जिसको लेकर शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की घोषणा किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में और जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जुलाई माह में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत टीबी रोग को लेकर पंचायती राज विभाग के जनप्रतिनिधियों और धार्मिक गुरुओं की मदद से आमजन में जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही अभियान के तहत टीबी के रोगियों को चिह्नित भी किया जाएगा। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। किशोर प्रजनन यौन स्वास्थ्य (अर्श) के अंतर्गत किशोरियों के लिए विशेष टीबी जांच शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। जबकि अगस्त माह में इंडेक्स टीबी रोगी के हाउस होल्ड कांटैक्ट ट्रेसिंग एवं टीबी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

संवेदनशील मलिन बस्तियों में टीबी की जांच के लिए शिविर भी लगाये जाएंगे। जबकि सितंबर में टीबी और पोषण, अक्तूबर में क्षय उन्मूलन में बच्चों और युवाओं की भूमिका पर जनांदोलन चलाया जाएगा। इसी क्रम में नवंबर माह में सभी नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों में क्षय रोग जागरूकता संबंधी प्रचार प्रसार सामग्री का प्रदर्शन करते हुए अतिसंवेदनशील जनसंख्या वाले क्षेत्रों में स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। जबकि दिसंबर माह में जिलाधिकारी के नेतृत्व में सभी सरकारी एवं निजी कार्यस्थलों पर टीबी के खात्मे को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभी कार्यस्थलों पर संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन करते हुए कार्यरत कर्मचारियों द्वारा टीबी के खात्मे की शपथ का आयोजन किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. एमएल वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विभागीय तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed