{"_id":"6111531a8ebc3ef4180d208f","slug":"martyrs-remembered-in-amrit-mahotsav-program-srawasti-news-lko5905434147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव कार्यंक्रम में शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव कार्यंक्रम में शहीदों को किया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। शहीदों को याद करने के लिए सोमवार को जिले में अमृत महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर लगे शहीद स्तंभों पर पुष्प चढ़ाए गए, तो शहीदों के आश्रितों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्ट्रेट में डीएम व विधायक ने ज्योति जलाकर किया।
आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव आयोजन की शृंखला में सोमवार को काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ को जिले में भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान शहीद स्मारकों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, डीएम टीके शिबु व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान व ठाकुर रोशन सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान विधायक ने कहा कि देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को मेरा नमन है, जिनकी कुर्बानियों के चलते आज हम आजाद भारत में स्वतंत्रता के साथ और सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काकोरी कांड भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जोश का परिणाम था। जो देश की आजादी के इतिहास में अपना महत्व रखता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम जिस क्षेत्र में भी हैं अपने दिल में देश की सुरक्षा, स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए बलिदान की भावना को जागृत रखें और व्यवहारिक रूप से उसका प्रदर्शन भी करते रहें। डीएम टीके शिबु ने काकोरी कांड से संबंधित इतिहास के पन्ने पलटते हुए कहा कि काकोरी कांड की भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की इच्छा से हथियार खरीदने के लिये ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूट लेने वाली ट्रेन डकैती की एक ऐतिहासिक घटना थी। जो 09 अगस्त 1925 को घटी। इस ट्रेन डकैती में जर्मनी के बने चार माउजर पिस्तौल काम में लाये गए थे। इन पिस्तौलों की विशेषता यह थी कि इनमें बट के पीछे लकड़ी का बना एक और कुंदा लगाकर रायफल की तरह उपयोग किया जा सकता था। हिंदुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के केवल दस सदस्यों ने इस पूरी घटना को परिणाम दिया था।
एसपी ने कहा कि काकोरी कांड जैसी तमाम घटनाओं के कारण हमारे देश के कई वीर सपूत शहीद हो गए। जिसके लिए देश हमेशा उन्हें नमन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान रहा है। इसके लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट/प्रशिक्षु आईएएस, एसडीएम आशुतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सभी विकास खंडों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
निकाली गई प्रभात फेरी
जूनियर हाईस्कूल भिनगा में अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। रैली को बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली भिनगा नगर का भ्रमण कर पुन: स्कूल परिसर पहुंची। जहां एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएसए ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे आजादी के संघर्ष, बलिदानों का और तपस्याओं की ऊर्जा पूरे जिले में एक साथ पुन: जागृत हो रही है। मैं इस पुण्य अवसर पर शहीदों के चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। मैं उन सभी वीर जवानों को भी नमन करता हूं। जिन्होंने आजादी के बाद भी राष्ट्ररक्षा की परंपरा को जीवित रखा। जिन पुण्य आत्माओं ने आजाद भारत के पुनर्निर्माण में प्रगति की एक-एक ईंट रखी। 75 वर्ष में देश को यहां तक लाए, मैं उन सभी के चरणों में अपना प्रणाम करता हूं।
इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, अनूप श्रीवास्तव, डॉ. वीके गौरव सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। वहीं जेतवन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पवन कुमार सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा ब्लॉक संसाधन केंद्र जमुनहा के कंपोजिट विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुनहा में भारत की स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत काकोरी घटना 1925 के अमर नायकों को याद किया गया।