फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Married woman's body found hanging from fan in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sat, 19 Feb 2022 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from fan in suspicious circumstances
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। भिठौरा निवासिनी एक विवाहिता का शव शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में घर के अंदर छत के पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या कर लाश को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए सोनवा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सहियापुर निवासिनी अर्चना का विवाह एक वर्ष पूर्व सोनवा थाना क्षेत्र के अहिराघासी भिठोरा निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुआ था। शुक्रवार रात अर्चना का शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर छत के पंखे से रस्सी के फंदे से लटकता मिला। जिसे देख ससुरालीजनों द्वारा इसकी सूचना मायके वालों को दी गई।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई राजकुमार द्वारा सोनवा पुलिस को तहरीर दी गई है। जिसमें उसने मृतका के पति वीरेंद्र, ससुर राधे श्याम, सास व के ननंद सहित नंदोई पर दहेज के लिए अपनी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के बाद सोनवा पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम क लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है। यदि आरोप की पुष्टि हुई तो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed