{"_id":"68d59e5bd4a604e09502c509","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-shravasti-news-c-104-1-slko1011-114442-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Fri, 26 Sep 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:57 AM IST
सार
श्रावस्ती के मल्हीपुर क्षेत्र में 27 वर्षीय नीतू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन आत्महत्या, जबकि गांव में हत्या की चर्चा है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विस्तार
श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर कोठी निवासी नीतू यादव (27) की बुधवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, गांव में हत्या की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नेपाल राष्ट्र के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मटेहिया निवासी बृजमोहन ने अपनी बेटी नीतू यादव का विवाह सात साल पहले मल्हीपुर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर कोठी निवासी रामसेवक के साथ किया था। नीतू के पति रामसेवक ने बताया कि बुधवार शाम वह छत पर कुछ काम कर रहे थे। नीतू डेढ़ साल के बेटे के साथ नीचे कमरे में थी।
बताया कि कुछ देर बाद अचानक बेटा रोने लगा, बेटे के रोने की आवाज सुन जब नीचे आए, तो नीतू का शव फंदे से लटकता मिला। उन्होंने बताया कि आननफानन शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक नीतू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।