{"_id":"6a89e6e30b87311a860e5316","slug":"married-woman-dies-of-electrocution-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122589-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: करंट लगने से विवाहिता की मौत
Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
गिरंट बाजार। भिनगा क्षेत्र के मोहल्ला टंडवा निवासी संगीता (22) की शनिवार सुबह मायके में करंट लगने से मौत हो गई। वह नाग पंचमी पर्व पर अपने मायके हरदत्तनगर, ग्राम पंचायत सिटकहना के मजरा उत्तरपुरवा गई थी। संगीता अपने पिता परशुराम का मोबाइल चार्जिंग पर लगाने गई थी। विद्युत बोर्ड में चार्जर लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने उसे चिकित्सक के पास पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मौत की पुष्टि की। मौत की सूचना से संगीता के मायके और ससुराल दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। बाद में ससुरालीजन शव अपने साथ टंडवा ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन