{"_id":"6483715b97423b745f0b2995","slug":"many-officers-and-employees-found-absent-in-cdos-inspection-srawasti-news-c-104-1-slko1050-17-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीडीओ के निरीक्षण में कई अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीडीओ के निरीक्षण में कई अधिकारी व कर्मचारी मिले अनुपस्थित
Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। विकास भवन में स्थित कार्यालयों का सीडीओ ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्हें नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
सीडीओ अनुभव सिंह शुक्रवार को विकास भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद कुमार देव, ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह, खाद सुरक्षा अधिकारी, अजय कुमार यादव, इंदल यादव व नरेंद्र कुमार यादव वरिष्ठ सहायक इंदल कुमार और मल्टी स्टाॅफ कृष्णकुमार पाठक गैरहाजिर मिले। ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह ने तो विगत दिनों से पंजिका पर हस्ताक्षर ही नहीं किया था।
जबकि जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में 10.15 बजे तक परियोजना निदेशक अनुपस्थित मिले बाद में वे आ गए। लेखाकार नफीस अहमद, कंप्यूटर प्रोग्रामर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव व पत्रवाहक कंचन सिंह आदि भी गैरहाजिर थे। कार्यालय में गंदगी मिली। इसी के साथ ही जिला सोशल आडिट कोऑर्डिनेटर विपिन कुमार शर्मा, सहायक अभियंता, लघु सिंचाई और अमीन राम सरन अनुपस्थित मिले। जबकि कार्यालय में तैनात अमीन सुरेंद्र यादव विगत चौदह फरवरी से ही गैरहाजिर चल रहे हैं। कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सहायक अभियंता के पास गोंडा का अतिरिक्त प्रभार है। इस पर सीडीओ ने निर्देश दिया, हफ्ते में कितने दिन कहां काम करेंगे, इसकी जानकारी उनके कार्यालय में दें।
विज्ञापन
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में 10.30 बजे जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सागर कुमार, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, विजय कुमार गैरहाजिर मिले। अधिकारी व कर्मचारी से सीडीओ ने दो दिवस में कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। इसके साथ ही सभी विभागों को कार्यालय की सफाई कराने का आदेश दिया।