फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Magistrate investigation will be held for the death of a young man in police custody

पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

Sat, 05 Sep 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Magistrate investigation will be held for the death of a young man in police custody
श्रावस्ती। पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित किया है। वहीं मामले के दूसरे दिन पीड़ित परिवार को डीएम ने पांच लाख रुपये आर्थिक मदद दी।
विज्ञापन

यह मदद डीएम ने एसपी व विधायक के साथ पीड़ित के घर पहुंच कर दी। यह पहला मामला है कि जब घटना के चौबीस घंटे के अंदर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता मिली हो।
विज्ञापन

गिलौला के दर्जीपुरवा निवासी ननके उर्फ वाजिद अली की मौत पुलिस अभिरक्षा में हो गई थी। इस मामले में थाना प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री कार्यालय ने डीएम को आर्थिक सहायता के रूप में पांच लाख रुपये देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डीएम टीके शिबू ने शनिवार को पांच लाख रुपये का चेक पीड़ित के पिता मोहम्मद उमर को सौंपा। इस दौरान एसपी अनूप सिंह व विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय मौजूद रहे। विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि सरकार ऐसी घटनाओं को लेकर सख्त है।
इसीलिए आरोपित थाना प्रभारी सहित तीन उप निरीक्षक, दो आरक्षी को निलंबित कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। जांच पूरी होने दें, इस मामले में जितने भी लोग दोषी होंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं घटना के संबंध में डीएम टीके शिबू ने बताया कि इस प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। इसके लिए उप जिला मजिस्ट्रेट जेपी चौहान को नामित किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed