{"_id":"61719f6dd0014b7f4f31b70b","slug":"made-aware-of-voting-through-rangoli-srawasti-news-lko601069977","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली के माध्यम से मतदान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली के माध्यम से मतदान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता म?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिला प्रशासन की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जिले में स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में गुरुवार को रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्राओं ने विभिन्न रंगोलियों के माध्यम से मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गुरुवार को जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 200 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिनके द्वारा 20 रंगोली बनाई गईं। जिसमें ‘घर से निकलो मतदान करो’ की प्रेरणा दी गई थी। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभुराम ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) में इस बार बालिकाओं की भागीदारी प्रमुखता से देखी जा रही है।
ग्राम पंचायतों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक छात्राओं द्वारा अभियान चला कर लोगों को मतदान के दिन सब काम छोड़ मतदान करो की सीख दी जा रही है। इसी अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाई गई। किसी रंगोली में ग्रामीण अंचल का चित्रण करते हुए घर में बैठी बहुओं को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए दिखाया गया। तो किसी में लालच से बच कर मतदान करने की प्रेरणा दी गई। जबकि कुछ में ईवीएम व वीवीपैट का चित्रण कर मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। सभी रंगोलियों द्वारा घर का करो जल्दी काम, जल्द करने पहुंचो मतदान... का स्लोगन का प्रमुखता से चित्रण किया गया है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित जिला समन्वय सर्व शिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय, सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।