{"_id":"5ffb35398ebc3e2e6c5ed99b","slug":"made-aware-about-mission-shakti-srawasti-news-lko5591740114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
जिले में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न कस्बों, क्षेत्र, बाजार, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं कदापि नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया।