{"_id":"5e35bbf58ebc3e4af74d2013","slug":"locks-in-28-bank-branches-were-closed-due-to-strike-by-employees-srawasti-news-lko506137345","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की हड़ताल से 28 बैंक शाखाओं में बंद रहे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की हड़ताल से 28 बैंक शाखाओं में बंद रहे ताले
विज्ञापन
श्रावस्ती में दूसरे दिन भी बैंकों में लटका रहा ताला।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश बैंक इंपलाइज यूनियन अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को भी हड़ताल पर रहा। इसके चलते शनिवार को भी जिले की 28 बैंक शाखाओं में ताला लटकता रहा। बैंक कर्मचारियों की दूसरे दिन की हड़ताल से जिले में करीब सात करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं एटीएम भी खली होने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश बैंक इंपलाइज यूनियन के कर्मचारी शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वेतन समझौता बीस प्रतिशत वृद्धि पर लागू किया जाए। इसके साथ ही बैंक कर्मचारी पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय करने, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष का आवंटन करने, बिना सीमा के सेवानिवृत्ति लाभों पर आयकर से छूट प्रदान करने, शाखाओं में व्यवसाय के समय भोजन अवकाश आदि का एक समान निर्धारण करने, अवकाश बैंक की शुरूआत करने, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे तय करने तथा ठेका कर्मचारियों, बिजनेस करस्पॉडेंस के लिए समान काम के लिए समान वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं।
दूसरे दिन भी बैंक शाखाओं का ताला नहीं खुलने से धन निकासी के लिए पहुंचे लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। ऐसे में विवाह समेत अन्य जरूरी काम के लिए पैसा निकालने को लोग दिनभर भटकते दिखे। वहीं उनकी परेशानी को खाली पड़े एटीएम व उसमें लटक रहे तालों ने और बढ़ा दिया। बैंकर्स की हड़ताल के चलते शनिवार को करीब सात करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। ऐसे में दो दिन में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। रविवार के अवकाश के कारण अब बैंक सोमवार को खुलेंगे।