फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Leaving the support of electricity, farmers adopt solar energy

Shravasti News: बिजली का सहारा छोड़ सौर ऊर्जा अपनाएं किसान

Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 07 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leaving the support of electricity, farmers adopt solar energy
श्रावस्ती। खेत की सिंचाई के लिए किसान बिजली का सहारा छोड़ कर सौर ऊर्जा अपनाएं। इसके लिए किसानों को प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत दस से सत्तर प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन


यह बातें बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की बैठक के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिले में प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान कंपोनेंट-सी योजना संचालित है पीएम कुसुम घटक सी-1 के तहत जिले में विभिन्न क्षमता के स्थापित निजी ऑन ग्रिड पंप (किसानों के सामान्य बिजली से संचालित निजी नलकूपों) का सोलराइजेशन किया जाना है।
विज्ञापन


इस योजना के तहत किसानों को सोलर पैनल देने की व्यवस्था की गई है। जिससे बिजली की खपत कम हो और सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले। इस योजना में केंद्र सरकार पूरी लागत का 30 प्रतिशत अनुदान दे रही है। अनुसूचित जनजाति, वनटांगिया एवं मुसहर जाति के किसानों को लागत का 70 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। जबकि अन्य श्रेणी के किसानों को लागत का 60 प्रतिशत प्रदेश सरकार व 30 प्रतिशत अनुदान केंद्र सरकार देगी। ऐसे में किसान मात्र 10 प्रतिशत धनराशि देकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम आशुतोष, रोहित व जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed