{"_id":"68a4dc671ff4d0e07c035fce","slug":"lbs-team-is-the-topper-in-under-19-and-jamunha-team-is-the-topper-in-under-14-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113442-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अंडर-19 में एलबीएस व अंडर-14 में जमुनहा की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अंडर-19 में एलबीएस व अंडर-14 में जमुनहा की टीम अव्वल
विज्ञापन
फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : फुटबॉल खेलते खिलाड़ी।
श्रावस्ती। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में मंगलवार को जिलास्तरीय परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों की फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चार विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 में एलबीएस इंटर कॉलेज वीरपुर व अंडर-14 में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा ने बाजी मारी।
शिक्षा विभाग की ओर से माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों की जिलास्तरीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज भिनगा के प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडेय, सुधीर सिंह व प्रधान गौरी शंकर सोनी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज ने अलक्षेन्द्र इंटर काॅलेज को 2-1 से पराजित किया।
अंडर-17 में अलक्षेंद्र इंटर काॅलेज ने 3-0 से लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज को हराया। अंडर-14 में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा ने 1-0 से लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर काॅलेज पटना को हराया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय जमुनहा ने 1-0 से लाल बहादुर शास्त्री इंटर काॅलेज वीरगंज को हराया। विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य जयचंद्र चौरसिया, जिला क्रीड़ा सचिव आशीष कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मनीष कुमार यादव, इकबाल अहमद शाह, आलोक कुमार गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।