फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Kovid certificate mistakes can be corrected

सुधर सकती हैं कोविड प्रमाणपत्र की गलतियां

Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kovid certificate mistakes can be corrected
श्रावस्ती। अगर आपने कोविड-19 का टीका लगवा लिया है और आपके प्रमाण पत्र में नाम, उम्र, फोन नंबर या लिंग आदि कुछ भी गलत अंकित हो गया है। या फिर कोविड पोर्टल पर आपसे संबंधित जानकारी गलत दिख रही है तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह बहुत ही आसानी से बदला जा सकता है।
विज्ञापन

कोविड प्रमाणपत्र की गलतियां के संशोधन के लिए कोविन पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोविड टीकाकरण के समय यदि वैक्सीनेटर या वेरिफायर ने कोविन पोर्टल पर किसी के बारे में नाम, उम्र, लिंग, फोटो, पहचान पत्र के नंबर या मोबाइल नंबर संबंधी कुछ गलत जानकारी दर्ज करा दी है। इसके अलावा दूसरी डोज लगने के बाद भी पहली डोज का ही प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहा है। विदेश यात्रा के लिए प्रमाण पत्र पर पासपोर्ट का विवरण अंकित न होने की त्रुटि है। तो यह समस्या बहुत ही आसानी से दूर की जा सकती है।
विज्ञापन

हालांकि यह परिवर्तन अधिकतम दो बार ही किया जा सकता है। कोविड टीकाकरण के बाद जारी प्रमाण पत्र में सुधार के लिए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल अधिकारी के रूप में नामित हैं। लाभार्थियों की ओर से प्रमाण पत्र में सुधार के लिए दिए गए प्रतिवेदन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के कोविन पोर्टल पर प्रदर्शित होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी आवेदित सुधार को सत्यापित करते हुए स्वीकार या अस्वीकार करेगा। इसके बाद लाभार्थी अपना संशोधित प्रमाण पत्र पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर सकते हैं संशोधन
इंटरनेट ब्राउजर पर कोविन डॉट जीओवी डॉट इन टाइप करें। होम पेज पर ऊपरी ओर दायें कोने पर रजिस्टर अथवा साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें। लॉगिन पेज पर वह मोबाइल नंबर अंकित करें, जिससे टीकाकरण कराया गया एवं प्राप्त छह अंकों के ओटीपी वेरीफाई कर आगे बढ़ें। अब लाभार्थी को अपनी प्रोफाइल और टीकाकरण की स्थिति दिखाई देगी। टीकाकरण प्रमाण पत्र में किसी भी त्रुटि के लिए ऊपरी दायीं ओर राइज एन इश्यू ऑप्शन को क्लिक करें। सुधार के लिए छह विकल्प दिखाई देंगे। संबंधित विकल्प पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed