{"_id":"6108233d8ebc3e843f614a25","slug":"kovid-19-vaccination-campaign-will-run-today-srawasti-news-lko5896130161","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चलेगा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चलेगा कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के निर्देश पर आज कोविड-19 टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा आवंटित लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 4000 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मंगलवार को जिले में विशेष टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। आज आयोजित होने वाले इस टीकाकरण महाअभियान को सकुुशल संपन्न कराने के लिए 128 नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधीक्षकों व पैरामेडिकल टीम को निर्देश दिए गए हैं कि सेशन प्रत्येक दशा में सुबह 09 बजे प्रारंभ हो जाय। प्रत्येक सेशन पर एनाफिलिस किट, मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य आवश्यक लॉजिस्टिक उपलब्ध हो। प्रत्येक सेशन पर वैक्सीनेटर निर्धारित परिधान (अप्रैन) में हो।
प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कंट्रोल रूम स्थापित कर सुबह 10 बजे से प्रत्येक एक घंटे पर किये गए वैक्सीनेशन तथा पोर्टल पर किये गए अपडेशन, अवशेष उपलब्ध वैक्सीन, एवं उपलब्ध अवशेष लाभार्थियों की संख्या आदि की सूचना एकत्र कर जिलास्तरीय व्हाट्सप ग्रुप पर शेयर करें। वहीं जिले वासियों से अपील है कि वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य करा लें। क्योंकि कोविड से बचने का यही एकमात्र उपाय है कि लोग सामाजिक दूरी का अनुपालन करें। मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें तथा टीकाकरण अवश्य कराएं।