{"_id":"64e7a35dae2ce7136c038210","slug":"kho-kho-sack-race-and-tug-of-war-took-place-at-the-border-posts-srawasti-news-c-104-1-srv1002-966-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सीमा चौकियों पर हुई खो-खो, बोरा दौड़ व रस्सा कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सीमा चौकियों पर हुई खो-खो, बोरा दौड़ व रस्सा कसी
Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62 वीं वाहिनी भिनगा की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस पर एसएसबी मुख्यालय सहित सीमा चौकियों पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को द्वितीय कमान अधिकारी संदीप कुमार जेटली के नेतृत्व में वाक रेस, खो-खो व अन्य प्रतियोगिता हुई। इसमें एसएसबी जवानों के साथ ग्रामीणों व स्कूली छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के दौरान एसएसबी के सीमा चौकी सोनपथरी में बालीबाल व बोरा दौड़ का आयोजन भी हुआ। वहीं सीमा चौकी भैंसाईं नाका में जवानों के मध्य शतरंज प्रतियोगिता हुई। जबकि अन्य चौकियों पर रस्सा-कसी, वालीबाल, चेस, बैडमिंटन आदि खेल हुए। इस दौरान उप कमांडेंट सोनू कुमार, विनोद कुमार, निरीक्षक रमेश कुमार यादव सहित एसएसबी के जवान मौजूद रहे। संवाद