{"_id":"5d4483138ebc3e6cc80265f9","slug":"kanha-ghoshala-starts-srawasti-news-lko4743035182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा गोशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा गोशाला का शुभारंभ
विज्ञापन
कान्हा गौशाला का शुभारंभ व गौ पूजन करते साकेत मिश्रा व नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना/ कटरा (श्रावस्ती)। गोपूजन के साथ इकौना नगर की गोशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन बीस गायों को वस्त्र पहनाकर उनका पूजा अर्चन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ हुए गोशाला के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
नगर पंचायत इकौना की ओर से थाना परिसर के निकट गौतम नगर वार्ड में कान्हा गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसकी क्षमता बीस गायों की है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को वैदिक मंत्रों के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा साकेत मिश्रा मौजूद रहे। यज्ञ के बाद गोशाला में लाई गईं गायों का पूजन हुआ।
इस दौरान साकेत मिश्र ने कहाकि गोवंश हमारी सभ्यता का एक अंग हैं। बिना गो के हमारा कोई भी संस्कार पूरा नहीं हो सकता। तो फिर हम उसे अपने आप से अलग कैसे कर सकते हैं। आज मशीनीकरण का समय आ चुका है। इससे गोवंश का उपयोग कम हुआ है। इसी कारण उन्हें लोग अपने घरों से बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिले को उद्योग की सख्त जरूरत है। खास तौर से कृषि आधारित उद्योग। जिसका कच्चा माल यहीं उपलब्ध होता हो। ऐसे उद्योग की स्थापना की पहल जल्द ही होगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा यह गोशाला आदर्श के रूप में जिले में स्थापित होगी।
इस गोशाला को गोमाता के संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर नरेश कुमार खोसला, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पवनेश शुक्ला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि ने पिंक टॉयलेट का भी उद्घाटन किया।