{"_id":"5da6065d8ebc3e93b65d6342","slug":"judgment-of-public-interest-from-advocate-court-is-impossible-srawasti-news-lko487106196","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अधिवक्ता कोर्ट से जनहित का फैसला असंभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अधिवक्ता कोर्ट से जनहित का फैसला असंभव
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ इकौना के शपथ ग्रहण में मौजूद अतिथि व अधिवक्ता।
- फोटो : SRAWASTI
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। अधिवक्ता सभागार इकौना में आयोजित कार्यक्रम में एल्डर कमेटी अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रावस्ती विधायक मौजूद रहे।
इकौना तहसील सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव निर्वाचित तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बुद्धिसागर मिश्रा व महामंत्री राधेश्याम वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को संघ के एल्डर कमेटी अध्यक्ष बृजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता जनता का असली व मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि होता है। बिना अधिवक्ता के कोर्ट से जनहित का कोई फैसला असंभव है। इस दौरान विधायक ने अधिवक्ता संघ भवन के लिए चार कूलर देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
कार्यक्रम को एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, सीओ तारकेश्वर पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाठक आदि ने भी संबोधित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस मौके पर तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडेय, नायब तहसीलदार इकौना मुकेश शर्मा, अधिवक्ता संघ इकौना के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शर्मा, अरुणेंद्र कांत सिंह, रामकुमार शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, राजेंद्र मिश्रा, हसमत खान, बलराम शुक्ला मौजूद रहे।