{"_id":"647f7a11e962597ecc06b62f","slug":"it-is-necessary-to-protect-life-giving-rivers-and-water-sources-from-pollution-srawasti-news-c-13-1-275387-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: जीवनदायिनी नदियों एवं जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: जीवनदायिनी नदियों एवं जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाना जरूरी
Tue, 06 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीडीओ कविता मीना ने मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन लाइफ की प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें अपनी जीवनदायिनी नदियों एवं जल स्रोतों को हर हाल में प्रदूषण से बचाना होगा।
कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकना होगा क्योंकि प्लास्टिक से उत्सर्जित कचरा सबसे ज्यादा प्रदूषित होता है। हमें अपनी आदतों में छोटे-मोटे बदलाव लाने होंगे। बाजार जाते समय कपड़े या जूट का बना थैला साथ में रख कर हम पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। उपायुक्त, श्रम रोजगार के.डी. गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपित करना चाहिए । कार्यक्रम के बाद सीडीओ ने विकास भवन परिसर में फलदार पौध भी रोपित किया।
पौधरोपण करना जरूरी
(बहराइच)। कैसरगंज तहसील क्षेत्र की पांच ग्राम पंचायतों सिदरखी, सराय कनहर, परसेंडी, भखरौली कनपुरवा, भखरौली मुंगेशपुर में नारी संघ की महिलाओं द्वारा पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया। इसमेंं अपराजिता के कार्यकर्ताओं ने पूरा सहयोग किया। परियोजना समन्वयक अर्पिता सिंह ने बताया की इस दिन प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए लोग पौधरोपण करते हैं। कार्यक्रम में अर्पिता सिंह, सोनी पाल, नमन सिंह, आरती श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।