{"_id":"603fc48d8ebc3ee95457bb01","slug":"intercontinental-vehicle-thief-gang-busted-srawasti-news-lko5676363109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अंतर्जनपदीय चोर व मौजूद चोरी की मोटर साइकिल
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सोनवा पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे सु पुलिस ने चोरी की 16 बाइक बरामद की हैं। जिनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जिले में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह सक्रिय है। जिनके द्वारा वाहनों की चोरी कर उसे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में बेचा जाता है। जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे व सीओ सिटी हौसला प्रसाद के नेतृत्व में टीम गठित कर इसका खुलासा करने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सोनवा देवेंद्र पांडे ने मुखबिरों को लगाया था।
मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी प्रभारी नासिरगंज उप निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडे के साथ दामूपुरवा कटिलिया पेट्रोलपंप के निकट छापा मारा। जहां से पुलिस ने चार मोटर साइकिल पर बैठे सात लोगों को गिरफ्तार किया। यह लोग अपनी मोटरसाइकिल नेपाल ले जाकर बेचने तथा अच्छी कीमत मिलने की बात कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उनसे वाहन से संबंध में कागजात मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। जिन्हें पुलिस वाहन सहित सोनवा थाने लाई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चिरैया निवासी अमरीश यादव, ओमप्रकाश यादव, दरोगा, बैजनाथपुर के मजरा महिपतपुरवा निवासी मैकू, मकशूद उर्फ महमूद, बेगमपुर निवासी टिर्री उर्फ दोष मोहम्मद, जगदीश के रूप में हुई। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 16 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। सातों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेजा गया है।