फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   instruction

टीम भावना के साथ काम कर पात्रों को लाभान्वित करें अधिकारी

Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
instruction
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार शाम विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने व लोगों को सुलभ न्याय तथा पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, कृषि एवं कृषि अनुसंधान रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह ने कहा कि सरकार जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र व प्रदेश सरकार तमाम योजनाओं का संचालन कर लोगों को लाभान्वित करा रही है। इसलिए अधिकारी भी टीम भावना से कार्य कर सरकार की मंशा को पूरा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। जिन प्रकरणों की विवेचना चल रही है, उन्हें जल्द निस्तारित कर समय से न्यायालय में चार्जशीट भेजें। गवाही में तेजी लाकर अभियुक्तों को सजा दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पहली अप्रैल 2019 से अब तक 11630 वाहनों का चालान किया गया है। साथ ही 29 लाख 65 हजार 200 रुपये शमन शुल्क भी वसूले गए। आपदा समीक्षा के दौरान पता चला कि राप्ती नदी के बायें तट पर परसा डेहरिया, तिलकपुर तटबंध एवं खजुहा झुनझनिया अंधरपुरवा तटबंध में कई गैप हैं। इसके निर्माण कार्य की लागत एवं सही जानकारी न दिये जाने पर प्रभारी मंत्री ने संबंधित अभियंता को फटकार लगाते हुए डीएम यशु रुस्तगी से अधूरे कार्य को पूरा कराने को कहा।
नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता सरयू नहर खंड-6 संतोषजनक जवाब न दे सके। इस पर सीडीओ अवनीश राय से स्पष्टीकरण तलब कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। वहीं नहरों की सिल्ट सफाई पर क्षेत्र के विधायक के साथ अधिशाषी अभियंता को सेल्फी लेकर फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया। कृषि अधिकारी को किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना से सभी पात्र किसान को लाभान्वित कराने को कहा।

पांच ट्रांसफार्मर खराब मिलने की सूचना पर अधिशाषी अभियंता से तत्काल उसे बदलवाने का निर्देश दिया। इस दौरान उनके द्वारा भूमाफिया, आयुष्मान भारत योजना, निराश्रित गोंवश के लिए गाोआश्रय स्थल, पेंशन, बेटी बचाओ-बेटी बढ़ाओ आदि की समीक्षा की गई। इस दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे, एडीएम योगानंद पांडे, एसडीएम आरपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed