फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Institutional delivery decreased, DM angry

Shravasti News: संस्थागत प्रसव घटे, बिफरीं डीएम

Fri, 07 Jul 2023 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Institutional delivery decreased, DM angry
श्रावस्ती। सरकारी अस्पताल में सभी सुविधाओं के बाद भी संस्थागत प्रसव घटा है। इसका खुलासा समीक्षा के दौरान हुआ। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमओ को संस्थागत प्रसव बढ़ाने व शिथिलता बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार शाम डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पता चला कि सीएचसी व पीएचसी सहित जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव घटा है। इस पर डीएम कृतिका शर्मा ने नाराजगी जताई। साथ ही सीएमओ को अपने स्तर से प्रयास कर संस्थागत प्रसव बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी को एएनएम व आशा के कार्यों की समीक्षा करने तथा लापरवाहों को दंडित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का पंजीकरण शत-प्रतिशत अपडेट रखने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि यदि भविष्य में कोई भी मातृ एवं शिशु की प्रसव के दौरान मृत्यु होती है तो संबंधितों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होंने परिवार नियोजन पर जोर देते हुए जन जन को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही। डीएम ने टीकाकरण के बाद होने वाली घटनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी सिरसिया, इकौना और मल्हीपुर का निरीक्षण के दौरान व्यवस्था दुरूस्त न मिलने पर सख्त चेतावनी भी दिया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ चौकियां से संतृप्त सभी ग्रामों में तीन माह तक रोस्टर बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन डीसीपीएम राकेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान डीडीओ रामसमुझ, सीएमएस डाॅ. राम गोपाल, एसीएमओ डाॅ. उदय नाथ, डाॅ. संत कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप, बीएसए अमिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed