फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Inspection of the school for the security forces to stay

सुरक्षा बलों को ठहरने के लिए स्कूल का निरीक्षण

Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Inspection of the school for the security forces to stay
श्रावस्ती के विभिन्न स्कूलों की जांच करती डीएम व एसपी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए गैर जिलों में पैरामिलेट्री व फोर्स बुलाई जाएंगी। जिन्हें ठहराने के लिए विद्यालय का अधिग्रहण किया जाएगा। ऐसे में चिह्नित विद्यालयों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने विद्यालयों का जायजा लिया। इस दौरान मिली कमियों को चिह्नित करते हुए उन्हें दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। ऐसे में चुनाव के दौरान बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को कहां ठहराना है। तथा ठहरने वाले स्थान पर स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं अथवा नहीं। इसका सच जानने के लिए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के साथ कई विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लबेदपुर, जगजीत इंटर कॉलेज इकौना आदि का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उनके द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्यों से वार्ता कर वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों को बुलाया जाएगा। जिन्हें विद्यालयों में ठहराने के लिए यहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का एहसास भी दिलाया। साथ ही मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में जाकर मूलभूत सुविधाओं का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed