फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Information given to Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Information given to Anganwadi workers
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया में रविवार को साझा प्रयास कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुरक्षित गर्भ समापन की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान साझा प्रयास की ट्रेनिंग एंड रिसर्च आफीसर चंचल देवी ने छह माह से दो वर्ष के बच्चों के अभिभावकों को ऊपरी आहार पुस्तिका से खाद्य पदार्थों की विविधता, मात्रा, साफ सफाई के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमटीपी एक्ट के तहत सुरक्षित गर्भ समापन 20 सप्ताह तक वैध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्भ निरोधक साधनों के विफल होने पर, दुष्कर्म के बाद गर्भ ठहरने पर, शिशु के गंभीर जन्मजात विकृत होने की संभावना पर, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर क्षति की संभावना या गर्भवती की जान को खतरा होने पर गर्भपात कराया जा सकता है। ऐसे में महिला किसी प्रशिक्षित चिकित्सक की सलाह से गर्भ समापन करा सकती है। इस मौके पर पर आंगनबाड़ी सपना, सीतापती, कोमल मिश्रा, संगीता, आशा जायसवाल, प्रभा शर्मा आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed