फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Information given about traffic rules and signs

यातायात नियम व संकेतों की दी जानकारी

Tue, 17 Nov 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Information given about traffic rules and signs
श्रावस्ती। यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने व मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एएसपी ने मंगलवार को वाहनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को यातायात के नियमों व संकेतों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, चालकों से मास्क पहनने व यात्रियों को बगैर मास्क वाहन पर न बैठाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने कहा कि आगामी दिनों में घना कोहरा पड़ने वाला है। ऐसे में मार्ग दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी बढ़ सकती हैं। ऐसे में बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जरूरी है कि ऑटो, टैक्सी वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान एएसपी ने प्रभारी यातायात उप निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के साथ भिनगा बहराइच फोरलेन पर आटो, टैक्सी वाहन चालकों को यातायात नियमों व संकेतों के बारे में जानकारी दी। नियमों का अनुपालन करने एवं कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मास्क लगाने और वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने तथा मोबाइल का प्रयोग न करने व शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर स्पीड व लापरवाही पूर्वक वाहन न चलाने की अपील की। इस दौरान सभी को यातायात पंपलेट, हैंडबिल, पोस्टर आदि का वितरण किया गया। आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed