फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Information about mission power campaign given to women

महिलाओं को दी मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Information about mission power campaign given to women
श्रावस्ती। जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं, युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दे रहा है। साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। वहीं एएसपी ने सोनवा क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन

जिले में पुलिस विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल की ओर से विभिन्न कस्बों व बाजार के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। साथ ही साथ वहां मौजूद महिलाओं व युवतियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली महिलाओं की समस्या को सुनकर उनका निराकरण भी किया। इस दौरान एएसपी बीसी दुबे ने सोनवा थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच की। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं, महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में जागरूक किया। साथ ही पैदल गश्त कर लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed