फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Important role of trees in maintaining the balance of nature

Shravasti News: प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की अहम भूमिका

Fri, 07 Jul 2023 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
Important role of trees in maintaining the balance of nature
श्रावस्ती। वन महोत्सव के अंतिम दिन इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बगल वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सोसाइटी की अध्यक्ष डीएम ने पीपल का पौधा रोपित किया। इस दौरान उन्होंने प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका बताते हुए अनियंत्रित जलवायु, आपदा व प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पौधरोपण करने की अपील की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के बगल मौलश्री वाटिका स्थापित की गई है। जिसमें डीएम व रेडक्राॅस सोसायटी की अध्यक्ष कृतिका शर्मा, एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, बीएसए अमिता सिंह ने हरिशंकरी पौधों का रोपण कर लोगों को वृहद पौधरोपण का संकल्प दिलाया। इस दौरान डीएम ने पीपल, एडीएम ने बरगद व बीएसए ने पाकड़ का पौध रोपित किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि वर्ष 2023-24 में शासन की ओर से 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें जिले में 41,37,100 पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वृक्ष मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं।
विज्ञापन

अनियंत्रित जलवायु, आपदा व प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधरोपण से ही पर्यावरण में आ रही गिरावट को रोका जा सकेगा। वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। इनसे अनेक प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं तथा जल संचयन में भी सहायक होते हैं। हमारे वन पेड़-पौधे ही नहीं अपितु अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार हैं। इस दौरान सोसायटी के सचिव व आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र, डीएफओ डीएन सिंह, कोषाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, पवनेश शुक्ला, पवन शुक्ला, प्रमोद सिंह, वामिक सउद, अरविंद पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय व गांव में हुआ पौधरोपण
वन महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को रेंजर ककरदरी भास्कर प्रसाद पांडे के नेतृत्व में वन कर्मियों ने व ग्रामीणों ने भरथा बेलभरिया व मछरिहवा विद्यालय में पौधरोपण किया। इस दौरान बच्चों व प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों से इन पौधों का संरक्षण कर इन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने की अपील किया। इस दौरान वन दरोगा विकास शुक्ला, अशोक सिंह, वन रक्षक सुधीर मिश्रा, शेषमणि मिश्रा, विपिन कुमार, सुधीर सिंह व संजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed