फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Immediately provide information on the symptoms of corona

कोरोना के लक्षण दिखने पर तत्काल दें सूचना

Sun, 06 Sep 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Immediately provide information on the symptoms of corona
श्रावस्ती। जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए शासन की ओर से लगातार आदेश व निर्देश दिए जा रहे हैं। इन आदेशों का विभागीय अधिकारी कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करे। जिससे कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पाएं। इसके साथ ही कोरोना का लक्षण दिखने व संक्रमित मरीज के संपर्क में आए लोगों की तत्काल सूचना अपडेट कराएं।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबू ने कही। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए जन सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाए। लोग सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर व मास्क लगाकर इस बीमारी से बच सकते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए लोग आगे आएं, लोग स्वयं सोशल डिस्टेंसिग अपनाएं, मास्क लगाए तथा अपने आस पड़ोस में रह रहे लोगों को भी इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि होम आइशोलेशन वाले मरीजों का प्रतिदिन कंट्रोल रूम से फोन कर उनका हाल जाने, जिन लोगों से संपर्क न हो उनकी सूची बनाकर संबंधित सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी व आरआरटी टीम को सूचित करें। जिससे टीम होम आइसोलेटेड व्यक्तियों से मिलकर उनका डाटा अपडेट कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित निकले वहां की सूची बनाकर उन क्षेत्रों में शत प्रतिशत सैंपल एकत्र कर जांच कराई जाए। जिन लोगों में कोरोना के लक्षण जैसे खांसी, गले में खराश, बुखार, सांस लेने में तकलीफ व कोविड-19 रोगी से निकट संपर्क होने पर तत्काल सर्विलांस टीम, निकटवर्ती सीएचसी या इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमान सेंटर के फोन नंबर 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 पर सूचना दें।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया शनिवार तक जिले में आरटी पीसीआर द्वारा 24296, एंटीजन टेस्ट किट से 20815 व ट्रूनाट मशीन से 741 लोगों की जांच कराई जा चुकी हैं। जिले में 749 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां घर जाकर सर्वे कर रही हैं। बैठक में एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम जेपी चौहान, एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. एमएल वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed