फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   illegal nursing home

अवैध रूप से संचालित दो नर्सिंग होम संचालक पर हुई कार्रवाई

Wed, 26 Jun 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
illegal nursing home
श्रावस्ती। जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, क्लीनिक व झोलाछाप के विरुद्ध मंगलवार को अभियान चलाया गया। डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत दो नर्सिंग होम संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान भिनगा सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट द्वारा एक नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा था। जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक अन्य पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम ओपी आर्य को जिले में अवैध रूप से नर्सिंग होम, क्लीनिक के संचालन की सूचना मिली थी। जिनके द्वारा इलाज के बाद कई लोगों की जान भी जा चुकी है। डीएम के निर्देश पर अफसरों की टीम ने मंगलवार को औचक छापेमारी की। इस दौरान एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक भंगहा द्वारा हरिहरपुर रानी विकास क्षेत्र में छापेमारी की गई।
विज्ञापन

इसमें सेमरी चौराहे पर बीजीएम नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई। जिसका संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा में तैनात फार्मासिस्ट राकेश कुमार पांडे कर रहा था। नर्सिंग होम संचालन का कोई भी दस्तावेज वह प्रस्तुत न कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सीएमओ डॉ. बीके सिंह ने राकेश कुमार पांडे पर शासकीय सेवा में होने के बाद भी अवैध रूप से प्राइवेट मेडिकल प्रेक्टिस किए जाने, कार्यालय अवधि में अवैध रूप से मेडिकल प्रैक्टिस करने व विभाग की छवि धूमिल करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
वहीं इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर के मजरा चिकनीपुर निवासी बच्छराज निषाद ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उसने कहा था कि 13 जून को उसके पुत्र शोभित निषाद (12) के पेट में दर्द हो रहा था। जिसे उसने गांव के ही एक डॉक्टर किशोरी लाल को दिखाया था। किशोरी लाल ने उनके बेटे को इंजेक्शन लगाया गया था।

करीब दो घंटे बाद उसके पुत्र के हाथ में इन्फेक्शन शुरू हो गया। 14 जून को बच्चें की हालत खराब होने पर वह उसे बहराइच ले गया। जहां चिकित्सकों ने गलत इंजेक्शन के कारण हाथ बेकार होने की बात बताई गई। इस शिकायत को संज्ञान लेते हुए डीएम के निर्देश पर झोलाछाप डॉक्टर किशोरी लाल के खिलाफ इकौना सीएचसी अधीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed