{"_id":"5d15009f8ebc3e3ce637488e","slug":"illegal-hospital-srawasti-news-lko4676124141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रुप से संचालित दो क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रुप से संचालित दो क्लीनिक सील
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र में गुरुवार का एसडीएम द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर छापेमारी की गई। इस दौरान दो दुकानों को सीज किया गया। इस छापेमारी के बाद अप्रशिक्षित डॉक्टरों में हड़कंप है।
डीएम ओपी आर्य के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा, सीओ तारकेश्वर पांडे, अनिल त्रिपाठी, अनूपमणि त्रिपाठी हल्का लेखपालों के साथ कटरा बाजार पहुंचे। जहां टीम द्वारा श्वेता मेडिको पर छापेमारी की गई।
यहां पर झोलाछाप शत्रोहन प्रसाद वर्मा को मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर क्लीनिक चलाते हुए पाया गया। जिस पर एसडीएम ने पूरे क्लीनिक का वीडियोग्राफी करवाया। साथ ही दुकान को सील कर दिया। वहीं वीरपुर में सहजाद क्लीनिक में छापेमारी के दौरान शहजाद को बीयूएमएस की डिग्री होने के बावजूद बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक चलाते पाया गया। जिससे मेट्रो हेल्थ क्लीनिक को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि कटरा क्षेत्र से कई ऐसी शिकायतें मिल चुकी हैं। जिसमें झोलाछाप डाक्टरों के गलत इलाज से मरीज को जान अथवा अपने शरीर के किसी अंग से हाथ धोना पड़ा है। जब जब शिकायत मिली है तब तब टीम छापेमारी के लिए निकली है। मगर ये लोग प्रशासन की गाड़ियों को देखते ही दुकान बंद कर भाग जाते हैं।