{"_id":"682a346e384fbdcd2304f997","slug":"if-a-coach-is-deployed-then-players-will-show-their-strength-in-tennis-too-shravasti-news-c-104-1-srv1002-111373-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तैनात हो प्रशिक्षक तो टेनिस में भी दम दिखाएं खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तैनात हो प्रशिक्षक तो टेनिस में भी दम दिखाएं खिलाड़ी
Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 19 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है तो बस उन्हें तराशने की। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में लॉन टेनिस के प्रशिक्षक की तैनाती न होने से युवाओं के टेनिस सीखने की इच्छा पर पानी फिर रहा है।
जिले के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। कारण है कि उन खेलों के प्रशिक्षक व संसाधन खिलाड़ियों को आसानी से मुहैया हैं। वहीं लॉन टेनिस खेल को सिखाने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडिमय में प्रशिक्षक की तैनाती नहीं है। इससे टेनिस सीखने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को मायूस होना पड़ रहा है। या फिर दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि टेनिस के प्रशिक्षक की तैनाती के लिए अक्तूबर 2024 में खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उसपर अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। न ही किसी प्रशिक्षक की तैनाती ही की गई है। ऐसे में खिलाड़ियों को टेनिस सीखने की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
कई खेलों में खिलाड़ी दिखा चुके हैं प्रतिभा
जिले के कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिहार के पटना में खेलो इंडिया यूथ गेंम की राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में अरविंद कुमार, मोहम्मद आलम व इरशाद अली का चयन हुआ है। इसी तरह से महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित 68 वींं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुररानी की छात्रा रूपा व सानिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वहीं चेन्नई में आयोजित 23 वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में धर्मेंद्र कुमार वर्मा स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।