फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Home quarantine migrant's condition deteriorates, sent sample

होम क्वारंटीन प्रवासी की बिगड़ी हालत, भेजा सैंपल

Sat, 23 May 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Home quarantine migrant's condition deteriorates, sent sample
जमुनहा (श्रावस्ती)। मुंबई से बारह दिन पूर्व बरगदहा गांव स्थित घर पहुंचा प्रवासी श्रमिक होम क्वारंटीन था। शुक्रवार को उसकी हालत बिगड़ गई। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। जहां से उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। वहीं युवक की हालत खराब होने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदहा निवासी हरिश्चंद्र (20) पुत्र मोंगरे मुंबई के मीरा रोड पर पांच वर्ष से बेकरी में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के बाद काम बंद होने व पैसों की किल्लत के चलते वह नौ मई को मुंबई से वापस घर लौटा था। जहां बसाई फरक से छह लोग ट्रक से उसके साथ बाराबंकी आए थे।
विज्ञापन

बाराबंकी से वह दरवेश गांव निवासी पांच अन्य लोगों के साथ पैदल चल कर बहराइच के आसाम रोड पहुंचा था। जहां से परिवारीजन उसे मोटर साइकिल पर बैठा कर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज लाए। जहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच तीन दिनों से उसे खांसी, बुखार, पेट दर्द व उल्टी की समस्या हो गई। इसका इलाज उसने स्थानीय चिकित्सक से कराया। शुक्रवार रात उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर शनिवार भोर राहत न मिलने पर परिवारीजनों ने इसकी जानकारी गांव की आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दी।

आशा ने इसकी जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमुनहा के प्रभारी डॉ. सुमन बाबू को दी। गांव पहुंचे पीएचसी प्रभारी ने उसकी जांच की। इसके बाद एंबुलेंस से उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया। जहां से उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं युवक की हालत बिगड़ने की सूचना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed