फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Holika Dahan will be done today, Abir Gulal will fly tomorrow

आज होगा होलिका दहन, कल उड़ेगा अबीर गुलाल

Sat, 27 Mar 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be done today, Abir Gulal will fly tomorrow
भिनगा नगर में सजी रंग की दुकान - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक होली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं रविवार शाम 6:37 बजे से रात 08:56 बजे तक जिले के 542 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। वहीं होली का उल्लास व हुड़दंग शनिवार को भी चौक-चौराहों व गलियों में देखने को मिला। जहां बच्चे एक-दूसरे पर रंग गुलाल फेंकते नजर आए।
विज्ञापन

होलिका दहन के लिए आयोजन समिति की और से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। वहीं होली का रंग बदरंग न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पहले ही मुकम्मल कर ली गई हैं। इस बार चुनावी मौसम में होलिकोत्सव होने के कारण प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। गांवों में जहां लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी व सफाई कर्मियों सहित ग्राम प्रहरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिले में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही संवेदन शील क्षेत्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

रविवार शाम ढलने के साथ ही होलिका दहन की तैयारियां शुरू होंगी। गांव, शहर व कस्बों में होलिका दहन स्थल पर होरियारे ढोलक की थापों पर थिरकते व फागुआ गीत गाते पहुंचेंगे। इस दौरान लोग गेहूं व अलसी की बालियां भूनने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई देंगे। वहीं सोमवार को सूर्योदय के साथ ही रंगों की बौछार प्रारंभ होगी। इसके लिए भिनगा व इकौना सहित जिले के अन्य होली समितियों की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी दुकानें रहेंगी बंद
होली के मद्देनजर सभी आबकारी की दुकानें रविवार शाम से ही बंद रहेंगी। इसके लिए डीएम टीके शिबु की ओर से फरमान भी जारी किया गया है। इसके साथ अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस के कुछ जवानों को तैनात किया गया है। यह जवान ग्राहक बन कर दुकानों पर छापा मारने का काम करेंगे।
एसपी व डीएम ने दी बधाई
होली पर्व पर जिलाधिकारी टीके शिबु व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई दी है। इसके साथ ही सभी को त्योहार की शुचिता बरकरार रखने की सलाह भी दी है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
भिनगा के सत्तीचौरा सहित जिले के 542 स्थानों पर रविवार को होलिका दहन होगा। पंडित शेर बहादुर तिवारी ने बताया कि रविवार शाम 6:37 बजे से रात 08:56 बजे तक 02 घंटा 20 मिनट होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त है। वहीं रात 10:13 से 11:16 तक भद्रा पुछ व रात 11:16 से 01:00 तक भद्रा मुख होने के कारण होलिका दहन नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed