{"_id":"64778a94a9de7e1b490cd68c","slug":"heat-stroke-srawasti-news-c-13-1-265066-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आग उगल रहे पंखे, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आग उगल रहे पंखे, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल
Wed, 31 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 31 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। तराई में सूर्यदेव की तपन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं गर्म पछुआ हवा के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
तराई में विगत दिनों हुई बारिश के बाद निकलने वाली चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को न तो घर में राहत मिल रही और न ही घर के बाहर। इससे इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंप राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। सहालग के दौर में पडने वाली भीषण गर्मी व लू के थपेड़े लोगों की राह रोक रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण जहां लोगों के घरों में लगा पंखा राहत देने के बजाए आग उगल रहा हैं। वहीं घर से बाहर निकलने वाले लोगों को लू के थपेड़े झुलसा रहे हैं। ऐसे में लोगों को राहत के लिए मौसम के मिजाज में गर्मी का इंतजार है। इस बारे में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. विनय कुमार बताते हैं कि अभी मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। घर से निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।