फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Hand pumps in public places are dry

Shravasti News: सार्वजनिक स्थलों पर लगे हैंडपंप सूखे

Sun, 31 May 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 31 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hand pumps in public places are dry
पड़वलिया ​स्थित बाबा परमहंसदास मंदिर परिसर में खराब हैंडपंप। -संवाद
श्रावस्ती। तराई में राहगीरों की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थलों पर लगे दर्जनों हैंडपंपों के हलक सूखे पड़े हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते कई-कई महीनों से हैंडपंप खराब हैं। पानी के लिए राहगीरों को भटकना पड़ता है। ऐसा तब है जब शासन की ओर से हैंडपंपों की मरम्मत, बोर-रिबोर के लिए लाखों रुपये का बजट दिया जा रहा है। ग्रामीण सचिवों पर कागजों में हैंडपंपों की मरम्मत करवाकर सरकारी धन के बंदरबांट का भी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


...................
पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर के दो हैंडपंप खराब
सिरसिया विकासखंड स्थित पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए मंदिर आते हैं। बावजूद इसके मंदिर परिसर में लगे दो हैंडपंप कई महीनों से खराब हैं और जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। हैंडपंप खराब होने से श्रद्धालुओं को पेयजल से लेकर जलाभिषेक करने तक में परेशानी होती है। श्रद्धालु ननके, राजन शर्मा, दिनेश, महंत बाबा शिवनाथ आदि ने बताया कि परिसर में पानी की व्यवस्था न होने से काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

...................
थाना परिसर में लगे तीनों हैंडपंप बिगड़े
सिरसिया थाना परिसर में भोजनालय के पास लगा हैंडपंप खराब मिला। परिसर में ही लगे दो अन्य हैंडपंप भी सूखे मिले। इससे फरियादियों को पाउच व बोतल का पानी खरीदते देखा गया। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि अभी उन्होंने जल्द ही चार्ज लिया है। परिसर में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। हैंडपंपों को सही करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
बाबा परमहंसदास मंदिर में लगा हैंडपंप वर्षों से सूखा
लोगों की आस्था के केंद्र बाबा परमहंसदास मंदिर में लगा हैंडपंप भी खराब मिला। मंदिर में मौजूद पंकज कुमार कसौधन व पूर्व शिक्षक सियाराम वर्मा ने बताया कि हैंडपंप वर्षों से खराब है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं करवाई गई। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है।
...................
हैंडपंपों के खराब होने की जानकारी नहीं है। जांच करवाकर सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत करवाई जाएगी।
-संदीप कुमार, प्रभारी बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed