{"_id":"5d1ba2b68ebc3e3cc560cc08","slug":"gram-secratriat-built-pashushala-srawasti-news-lko4685447122","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवालय को बना दिया पशुशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवालय को बना दिया पशुशाला
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के गजोबरी गांव का पंचायत भवन पशुशाला बन कर रह गया है। यहां सचिव के कक्ष में भैंस बांधी जाती है। इसी परिसर में चारा काटने की मशीन तथा चरही रखी हुई है। जानवरों को बांधने के कारण पंचायत भवन भी जर्जर होता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों को अपने काम के लिए पंचायत सचिव को खोजना पड़ता है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
जमुनहा के गजोबरी गांव में पंचायत सचिव को बैठने व उनके रहने के लिए पंचायत भवन का निर्माण कुछ वर्ष पूर्व किया गया था। निर्माण के साथ ही इस भवन का उपयोग कभी भी ग्रामीणों के हित में नहीं किया गया। कुछ दिन तक पंचायत भवन में ताला लगा रहा। इसी के बाद धीरे धीरे कुछ ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर कब्जा जमा लिया।
ग्रामीणों ने इस पंचायत भवन में अपने मवेशी बांधना प्रारंभ कर दिया। वर्तमान में पंचायत भवन में केवल मवेशी ही बांधे जा रहे है। इसके चलते पूरा भवन बदहाल होता जा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने सीडीओ से पंचायत भवन को खाली करा कर पंचायत सचिव को यहां बैठने का निर्देश देने की मांग की है।