फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Government is anti-farmer and youth: Akhilesh

किसान व नौजवान विरोधी है सरकार : अखिलेश

Mon, 18 Jan 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Government is anti-farmer and youth: Akhilesh
श्रावस्ती। समाजवादी पार्टी का बौद्ध तपोस्थली में चला रहा तीन दिवसीय चिंतन शिविर व प्रशिक्षण समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान व नौजवान विरोधी बताते हुए जमकर निशाना साधा। यहां से लौटने से पूर्व उन्होंने डेनमहामंकोल का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय चिंतन शिविर व प्रशिक्षण समारोह के समापन पर बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने होटल निक्को लोटस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारें झूठ बोलकर जनता को बरगला रही है।
विज्ञापन

योगी सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। किसानों का हक नहीं दिया जा रहा है। धान क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है। कोरोना वैक्सीन के बारे में कहा कि भाजपा सरकार जनता को फ्री वैक्सीन नहीं लगाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। तब सभी को मुफ्त वैक्सीन लगाई जायेगी। बसपा के भिनगा विधायक असलम राइनी से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि हम सभी को जोड़ने का काम करते हैं। जो भी आएगा उसका सम्मान किया जाएगा।

भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण और पूजा के बारे में कहा कि वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। हमेशा उनकी पूजा-अर्चना व सम्मान किया जाता रहेगा। बसपा कोऑर्डिनेटर प्रदीप बौद्ध व शकील खां सहित कई लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान, इंद्राणी वर्मा, अभिषेक मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया, जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, शिवप्रताप यादव, बैजनाथ दुबे, नंदिता शुक्ला, बहराइच के एमएलसी हाजी इमलाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed