{"_id":"6510866ef753ca4ac501df04","slug":"government-departments-did-not-deposit-the-bill-rs-135-crore-outstanding-srawasti-news-c-104-1-slko1050-1463-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सरकारी विभागों ने नहीं जमा किया बिल, 135 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सरकारी विभागों ने नहीं जमा किया बिल, 135 करोड़ बकाया
Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकारी विभाग ही विद्युत निगम के पैसे पर कुंडली मारे बैठा है। 250 करोड़ के बकायेदारों में 135 करोड़ केवल सरकारी विभाग व कर्मचारियों पर बकाया है। बाकी 115 करोड़ रुपये के बकायेदारों में पूरे जिले के उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल 86 हजार विद्युत उपभोक्ता बकाएदार है। इन विद्युत बकायेदारों से वसूली के लिए अब निगम फोन करके बिल जमा करने को कह रहा है।
विद्युत निगम जिले में बकायेदारों को लेकर परेशान है। बकाएदार कम हो इसके लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारी जिले में कैंप कर रहे है। विद्युत निगम के 86 हजार उपभोक्ताओं पर करीब 250 करोड़ रुपये बकाया है। इन उपभोक्ताओं में सबसे ज्यादा बकाया सरकारी विभाग व कर्मचारियों पर है। यदि आंकड़ों पर गौर करें तो केवल विभाग व कर्मचारी मिलाकर विद्युत निगम का करीब 135 करोड़ रुपए बाकी है। जिसके लिए निगम के अधिकारी लगातार विभाग को पत्र लिख रहे है।
यहीं स्थिति कर्मचारियों की भी है। कलेक्ट्रेट काॅलोनी में ही विद्युत का बकाया करोड़ों में है। जबकि उपभोक्ताओं पर निगम का एक सौ पंद्रह करोड़ रुपए का बकाया है। जिसकी वसूली में निगम के पसीने छूट रहे है।
विज्ञापन
अधिकारी कर रहे कैंप
जिले में उपभोक्ता तो कम हैं लेकिन उन पर बकाएदारी अधिक है। इसलिए विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने जिले में तीन दिन तक कैंप किया था। इस दौरान उन्होंने भिनगा, इकौना, लक्षमननगर व भरथा में 50-50 उपभोक्ताओं से मुलाकात कर विद्युत बिल के सापेक्ष मीटर की जांच की ताकि यह पता चल सके कि कहीं गलत रीडिंग के आधार पर बिल तो नहीं बनाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी का कहना है कि जिले में बकाया वसूली के लिए लगातार कैंप करने के साथ ही उपभोक्ताओं को फोन किया जा रहा है।