{"_id":"5e6920298ebc3eeb7624207c","slug":"governer-s-visit-srawasti-news-lko512977482","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती की आज प्राचीनता देखेंगी राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती की आज प्राचीनता देखेंगी राज्यपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। श्रावस्ती के विकास व उसकी धरोहर को देखने के लिए गुरुवार को राज्यपाल जिले के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वह रात्रि विश्राम भी करेंगी। इसके बाद वह बहराइच के लिए निकल जाएंगी। श्रावस्ती प्रवास के दौरान वह स्वच्छ भारत मिशन, गौशाला में कराए गए कार्यों को देखने के लिए दो स्थलों का भ्रमण करेंगी। वहीं जेतवन सहित अन्य बौद्ध स्थलों का भी भ्रमण करेंगी। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों से स्वरोजगार की हकीकत जानने के साथ बेसिक शिक्षाधिकारी से स्कूलों का हाल पूछेंगी। रात्रि विश्राम कटरा स्थित निरीक्षण भवन में करेंगी।
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल श्रावस्ती भ्रमण के दौरान जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही वह बौद्ध तपोस्थली के जेतवन, महामंगकोल, अंगुलिमाल गुफा के साथ कई अन्य स्थलों का भ्रमण करेंगी। वह इकौना के ग्राम अकबरपुर में गौशाला का निरीक्षण भी करेंगी। इसके बाद कंजड़वा गांव का दौरा करने के साथ निरीक्षण भवन कटरा में स्वयं सहायता समूह एवं प्रगतिशील किसानों के साथ चर्चा करेंगी। राज्यपाल पढ़े श्रावस्ती, बढ़े श्रावस्ती पर चर्चा करने के साथ एनजीओ, रेडक्रास, रोटरी क्लब एवं क्षय रोग एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी करेंगी।
इसके बाद निरीक्षण भवन में वह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सहित केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं पर चर्चा तथा बौद्ध तपोस्थली का निरीक्षण करेंगी। उनके भ्रमण को देखते हुए तपोस्थली सहित क्षेत्र को तीन जोन में बांटा गया है। सभी में तीन तीन सेक्टर बनाए गए हैं। इसके साथ ही 13 स्थानों पर बैरियर भी लगाए गए हैं। यहां सुरक्षा के मद्देनजर डीएम, एसपी व एएसपी सहित छह सीओ, 14 निरीक्षक, 10 महिला उप निरीक्षक, 65 उप निरीक्षक, 300 आरक्षी के साथ ही एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।