फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Golden card made of 18 beneficiaries in health fair

स्वास्थ्य मेले में 18 लाभार्थियों के बने गोल्डेन कार्ड

Sun, 24 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Golden card made of 18 beneficiaries in health fair
कटरा (श्रावस्ती)। गरीब वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को सभी शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में आरोग्य मेला का शुभारंभ सीएचसी इकौना अधीक्षक ने किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की शुरुआत करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान मेले में 18 आयुष्मान लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए गए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री द्वारा पत्र या प्लास्टिक कार्ड प्राप्त हुए और गोल्डने कार्ड अभी भी नहीं बना हैं।
विज्ञापन

वह आधार कार्ड व राशन कार्ड के साथ मेले में उपस्थित होकर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। स्वास्थ्य मेले में मौसमी बीमारियों की जांच के साथ ही 22 गर्भवती व 10 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान 58 लोगों की निशुल्क जांच भी की गई। डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में नसबंदी के लिए पंजीकरण व परिवार नियोजन के अस्थायी साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां आने वालों को होम्योपैथिक व एलोपैथिक दवा भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed