{"_id":"67d9bb50842f61704d0f6411","slug":"give-marks-to-students-only-after-reading-the-answer-of-the-question-shravasti-news-c-104-1-srv1004-109969-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: प्रश्न का उत्तर पढ़कर ही दें विद्यार्थियों को नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: प्रश्न का उत्तर पढ़कर ही दें विद्यार्थियों को नंबर
Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए दिया गया प्रशिक्षण।
श्रावस्ती। अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में मंगलवार को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का तरीका बताया गया। साथ ही वर्जित क्रियाकलापों को न करने की हिदायत दी।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए मंगलवार को मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षक व उप प्रधान परीक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उप नियंत्रक ज्योति प्रकाश पांडेय ने कहा की उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने में जल्दबाजी न करें। प्रश्नों के उत्तर पढ़कर ही नंबर दें, जिससे विद्यार्थियों के साथ अन्याय न हो। ओएमआर शीट भरने में कतई हड़बड़ी न करें और शांतचित्त होकर ओएमआर शीट को भरें।
उन्होंने कहा कि मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। उत्तर पुस्तिकाओं के नंबर को जोड़ने के लिए कैलकुलेटर का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान हाईस्कूल के 220 परीक्षक व 31 उप प्रधान परीक्षक तथा इंटरमीडिएट के 110 परीक्षक व 19 उप प्रधान परीक्षक मौजूद रहे।