{"_id":"65ecb1adc893dc2e490a24c4","slug":"girls-ran-for-fitness-got-respect-srawasti-news-c-98-1-slko1007-111044-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फिटनेस के लिए दौड़ीं युवतियां, मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फिटनेस के लिए दौड़ीं युवतियां, मिला सम्मान
Sun, 10 Mar 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले के विभिन्न विकासखंडों में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन वाली खिलाड़ियों को टी-शर्ट व कैप देकर सम्मानित किया गया।
विकास खंड नवाबगंज स्थित उमादत्त मिश्र इंटर कॉलेज शंकरपुर में आयोजित विकसित भारत फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति फिटनेस रन प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा अधिकारी रोशनी पटवा की देखरेख में आयोजित किया गया। इस दौरान विकासखंड में महिला मंडलों की 25 युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पांच सौ मीटर की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में स्तुति ने प्रथम, नंदनी ने द्वितीय और जान्हवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राधानाचार्य लक्ष्मीकांत मिश्र ने टी-शर्ट व कैप देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में श्रीकांत मिश्र, शिक्षिका अनुप्रिया मिश्रा, शिवम पाठक, रामशंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
मिहींपुरवा के सर्राकला स्थित एलडीआरडी विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में अंजली को प्रथम, अनुष्का को द्वितीय और गीता तृतीय स्थान प्रदान किया। विजेता खिलाड़ियों की घोषणा के बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने सभी को टी-शर्ट व कैप देकर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुज कुमार वर्मा ने किया। विकासखंड चित्तौरा के गोदनी बसाही गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में प्रीति चौधरी ने प्रथम, जूली चौधरी ने द्वितीय और वंदना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनी बेगम सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। महसी में रामरहीम इंटर काॅलेज के परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि रमेशचंद्र व प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मिश्र ने प्रतियागिता में प्रथम स्थान प्राप्त की नोसीन, द्वितीय स्थान पर रहीं मोनिका भास्कर और तृतीय स्थान पर रहीं कहकशा को पुरस्कृत किया। यहां कार्यक्रम का संचालन केंद्र के सुनील चौधरी ने किया।