फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Get the benefits of schemes to all the people

सभी पात्रों को योजनाओं का दिलाएं लाभ

Sat, 07 May 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Get the benefits of schemes to all the people
कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते राजस्व राज्यमंत्री - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जन विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व बनता है कि वह अपने विभागों में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यक्रमों को धरातल पर उतारें। साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करें। यह भी ध्यान रखें कि कोई भी गरीब, असहाय, बेसहारा व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाए।
विज्ञापन

यह बातें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान बाल्मीकि ने कहीं। उन्होंने कहा कि अशिक्षा विकास में बाधक रही है, इसलिए शत-प्रतिशत लोगों को शिक्षित किये बिना संपूर्ण विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती। जिले में साक्षरता दर देश में सबसे कम होने पर चिंता व्यक्त करते हुए टीम भावना के साथ काम करके साक्षरता दर को बढ़ाने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान पता चला कि जागरूकता के अभाव में गर्भवती महिलाएं व नवजात शिशुओं का समय से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे जिले में मातृ और शिशु मृत्युदर अधिक है।
विज्ञापन

इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा को अब विशेष सतर्कता बरतने, शत-प्रतिशत टीकाकरण करने, नवजात शिशु से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों का समय से टीकाकरण कराने के साथ हर गर्भवती महिलाओं व उनके नवजात बच्चों के टीकाकरण का लेखा जोखा ढंग से रखने का निर्देश दिया। एएनम, आशा बहू एवं आशा संगिनी की प्रत्येक माह जिला स्तर पर बैठक नियमित रूप से आयोजित कर उन्हें बच्चों के टीकाकरण तथा परिवार नियोजन अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेयजल, विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रधानमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जल संचयन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की। गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान लक्ष्य से 50 प्रतिशत की भी अभी तक खरीद न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला खाद्य एंव विपणन अधिकारी को खरीद में तेजी लाने के लिए इंतजाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अपने तैनाती स्थल पर ही निवास करने व प्रतिदिन निवास की लाइव लोकेशन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे सहित संबंधित अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed