फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Garbage collection stopped

Shravasti News: एक हफ्ते से कूड़ा उठान ठप, व्यापारियों ने दफ्तर के सामने फेंका कचरा

Fri, 23 Feb 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 23 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection stopped
इकौना (श्रावस्ती)। डीजल खरीद में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एक हफ्ते से जहां वाहन खड़े कर दिए गए हैं वहीं कूड़ा उठान भी ठप हो गई है। इससे नाराज व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को खुद कूड़ा एकत्र कर नगर पंचायत कार्यालय के सामने फेंक दिया। इस हंगामे के बाद शाम से नगर पंचायत ने कूड़ा निस्तारण कार्य जैसे-तैसे शुरू करा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत इकौना के अध्यक्ष पर सरकारी वाहन में प्रयुक्त होने वाले डीजल में हेराफेरी का आरोप लगा है। इसके लिए व्यापारी नेता कन्हैया कसौधन ने डीएम को संबोधित एक पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि नगर पंचायत इकौना में एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठ रहा है। जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष ने नवंबर से माह जनवरी के मध्य चार हजार लीटर डीजल खरीद दिखा कर तीन लाख सत्तर हजार रुपए का बिल प्रस्तुत किया है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

उधर नगर में गंदगी से नाराज व्यापारियों ने मोहल्ला आजाद नगर में सफाई कर कूड़े को नगर पंचायत कार्यालय के सामने डाल दिया। वहीं इस संबंध अधिशासी अधिकारी डा अनीता शुक्ला का कहना है कि नगर पंचायत में कूड़ा उठान का कार्य चल रहा है। जबकि नगर पंचायत इकौना के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी न्यायिक राम दत्त राम ने बताया कि नगर पंचायत इकौना द्वारा प्रस्तुत डीजल व्यय की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed