{"_id":"5dadfe4f8ebc3e93ab3b98a4","slug":"fruit-missing-from-menu-ro-also-got-spoiled-srawasti-news-lko4882326119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन्यू से फल गायब, आरओ भी मिला खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन्यू से फल गायब, आरओ भी मिला खराब
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी का निरीक्षण करती डीएम।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिलाधिकारी ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से मुलाकात कर विद्यालय में मिल रही सुविधाओं व शिक्षा के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर डीएम ने वार्डेन को जल्द से जल्द उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी यशु रूस्तगी ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भिनगा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किचन में जाकर भोजन के बारे में जानकारी ली। यहां छात्राओं को मेन्यू के अनुसार भोजन तो मिल रहा था, लेकिन फल का वितरण नहीं किया गया था। विद्यालय परिसर में छात्राओं के पेयजल के लिए लगा आरओ भी खराब मिला।
विद्यालय में आवासित छात्राओं के कमरों में एलईडी लाइट नहीं थीं, वहीं कमराें व कैम्पस मे साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर जिलाधिकारी ने वार्डेन को जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्हें कक्षा 6 में 27, कक्षा 7 में 25, कक्षा 8ए में 23 एवं कक्षा 8बी में 25 छात्राएं पंजीकृत मिलीं।
विज्ञापन
इनमें से एक छात्रा अनुपस्थित पाई गई। डीएम ने छात्राओं की गणित की क्लास भी लगाई। साथ ही मौजूद सभी अध्यापिकाओं को समय से छात्राओं का क्लास लेकर गुणवत्तापूर्ण ढंग से उनका भविष्य संवारने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय, वार्डेन कैसर जहां, वंदना शर्मा, विद्योत्तमा तिवारी, अर्चना तिवारी, पीटीसी अरविंद सिंह, अर्जुन, राजेश सहित कस्तूबा गांधी विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।