फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Free WiFi will be available in public places in Bhinga Municipality

भिनगा नगर पालिका में सार्वजनिक स्थलों पर लगेगा मुफ्त वाईफाई

Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Free WiFi will be available in public places in Bhinga Municipality
श्रावस्ती। जिला मुख्यालय के नगर निकाय में अब सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई फाई सुविधा मिलेगी। इसके तहत बस स्टैंड, तहसील, कचहरी, ब्लाक, मुख्य बाजार सहित कुछ अन्य स्थलों को चिह्नित कर दस दिन में यह सुविधा शुरू किए जाने को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में डिजिटल क्रांति को बढ़ावा देने के लिए अब जिला मुख्यालयों की नगर पालिका परिषद में मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाईफाई सुविधा देने का फरमान जारी हुआ है। इसका सीधा फायदा भिनगा नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

इसके तहत तीव्र व सुलभ सूचना एवं संचार की पहुंच बनाए रखने के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के समीप, तहसील परिसर, कचहरी, ब्लाक, रजिस्ट्रार कार्यालय व मुख्य बाजारों के साथ ही अन्य स्थानों पर यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इस सुविधा में से किसी एक स्थल पर नगर पालिका अपने निकाय निधि या फिर स्वयं के श्रोत से आवश्यक उपकरण खरीदेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य दस दिनों के अंदर पूरा करने की मियाद तय की गयी है। एडीएम योगानंद पांडे ने बताया कि शासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई फाई लगवाने का पत्र मिला है। जल्द ही इसका क्रियान्वयन पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed