{"_id":"69d29f0c9bca3139c70f9c1a","slug":"four-workers-found-absent-salary-stopped-shravasti-news-c-104-1-srv1004-119198-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अनुपस्थित मिले चार कर्मी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अनुपस्थित मिले चार कर्मी, वेतन रोका
Sun, 05 Apr 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
टिटिहरिया पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ।-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान टिटिहरिया व तिलकपुर पीएचसी पर दो-दो कर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। तिलकपुर पीएचसी में स्टाफ नर्स न होने से अधीक्षक को स्पष्टीकरण देने तथा एएनएम पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिटिहरिया में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का देखी। एलटी लालजीत व एएनएम चंद्रमोती अनुपस्थित मिलीं। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों व कर्मियों को मरीजों से शालीन व्यवहार करने के लिए भी कहा। इस मौके पर डॉ. मुजाहिद रजा खान आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। परिसर में पौधरोपण कराने व संस्थागत सामान्य प्रसव की संख्या बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में एलटी हरिराम व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तरुण श्रीवास्तव अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने इन कर्मियों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। चिकित्सालय में रंग-रोगन के बाद फर्श व मेज पर फैली गंदगी देख सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया।
आरोग्य मेले में स्टाफ नर्स की तैनाती न होने पर सीएचसी अधीक्षक इकौना को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। पीएचसी पर तैनात एएनएम रीना देवी की सप्ताह में मात्र एक उपस्थिति होने से अधीक्षक को संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया। पेयजल की समस्या दूर कराने के लिए भी निर्देश दिए।