फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Four people found corona infected in Shravasti

श्रावस्ती में चार लोग मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 31 Dec 2020 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Four people found corona infected in Shravasti
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1296 पहुंच गई है। वहीं पांच व्यक्ति कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं। अब तक 18 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। मौजूदा समय जिले में 34 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें जमुनहा के हरदत्त नगर गिरंट, गिलौला के लक्खीभारी, सिरसिया के भुजंगा व गदरा निवासी एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं पांच लोग कोरोना से मुक्त भी हुए। इनमें जमुनहा के मनवरिया दीवान निवासी एक, एसएसबी कैंप भिनगा में एक, गिलौला के तिलकपुर में एक व घूरे निवासी दो व्यक्ति शामिल है। जिन्हें एहतियात बरतने की सलाह देकर घर भेजा गया है। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह एहतियात बरतें, बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed