{"_id":"5d1ba3668ebc3e3ca568c1b1","slug":"four-people-arrested-srawasti-news-lko4685453118","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की भैंस सहित चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की भैंस सहित चार गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रमना से चोरी हुए छह मवेशी सोमवार रात सोनवा पुलिस ने बरामद कर लिए। इस दौरान पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर दो पिकप, दो बाइक, चाकू व 7740 रुपये नकद सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।
भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रमना निवासी मालिकराम यादव की दो भैंस, तीन पड़िया व एक पड़वा विगत दिनों चोरी हो गए थे। इसका मामला पीड़ित ने सोनवा थाने में दर्ज कराया था। इसके बाद एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मामले के खुलासे के लिए सोनवा पुलिस सहित क्राइम ब्रांच को लगाया था।
सोमवार रात सोनवा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मननगर खैराकला मार्ग पर कुछ लोगों की ओर से मवेशी पिकप पर लादे जा रहे हैं। इस पर सोनवा पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की। जहां से चोरी गई दो भैंस, तीन पड़िया व एक पड़वा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने दो पिकप, दो बाइक, दो चाकू व 7740 रुपये नकद बरामद किए। टीम ने सोनवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मननगर निवासी बल्देव शुक्ला व सूरज शुक्ला, बहराइच नगर के चांदपुरा निवासी रब्बानी व बसीरगंज निवासी सहजराम यादव को गिरफ्तार किया। जिन्हें मंगलवार को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।