{"_id":"5fb2b70b8ebc3e75024942c0","slug":"four-houses-burnt-due-to-fire-srawasti-news-lko5502636140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार घर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार घर जले
विज्ञापन
जमुनहा/तुलसीपुर(श्रावस्ती)। सोनवा के लक्ष्मननगर व मल्हीपुर के मुर्चहवा गांव में रविवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसकी चपेट में आने ने लक्ष्मननगर में एक व मुर्चहवा गांव में तीन घर जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया। हालांकि इस अग्रिकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मननगर निवासी स्वामीदयाल के मकान मे रविवार देर शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। जानकारी के बाद मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग की चपेट में आने से घर में रखा कपड़ा, बर्तन व अनाज सहित करीब पचास हजार रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
इसी रात मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भेलागांव के मजरा मुर्चहवा निवासी जोगी पुत्र गुरु प्यारे शाम को दीपक जलाकर खेत में मड़ाई करने चला गया था। वहीं देर रात घर मे अचानक आग लग गई। जिसकी चिंगारी से गांव निवासी चेतराम व बाउर के भी फूस के घर में आग लग गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। आग की चपेट में आने से इन तीनों घरों में रखा कपड़ा, राशन, साइकिल व नकदी सहित सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इन दोनों ही गांव में हुए अग्रिकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।